फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010

बिना पोस्ट , बिना लिंक्स वाली चर्चा ……हें हें हें हम कुछो कर सकते हैं जी ……हायं …

 

देखिए जी अपनी खोपडी है कि खोपडा ..हमें नहीं पता ..ससुरी धरती की तरह घूमती ही रहती है ..कभी ब्लोग्गर और ब्लोग की आपसी बातें सुन लेती है …तो कभी बिना मतलब उनकी वसीयत तैयार कर देती है ….और कभी ये कर डालती है ..आप खुद ही देखिए न ….हां है वही …..अरे वही यार ..निर्मल का हास्य ….

image

 

ये हम हैं  देशनामा वाले मि. खुशनामा …रोज पोस्ट लिखते हैं  …विद मक्खन , मक्खानी ऐंड गुल्ली …….और यूं ही ठुड्डी खुजा के सोचते हैं यार ये जीटीवी वालों को पता चल गया तो …कि वो खुशदीप और ये खुशदीप एक ही है तो …ओ कोई गल्ल नईं ..कह देंगे ..अबे तो तो मक्खन सिंग है ..खुशदीप तो उसका निक नेम है

 

image

बेटा इत्ते दीदे फ़ाड फ़ाड के …के देख रिया है …कभी भला इंसान न देखा तूने ..हैं यो अपने पूर्वजों को इत्ते गौर से न देखा करते ..कभी ..अबे हमें भी नगर लग सके हैं …तभी तो हमने भी नजर बट्टू लगा रख्या है …हमारा दिमाग पीसी जैसा तेज़ चलता है …साथ में रामपुरिया लट्ठ, रामपुरिया बिल्लन ..और राम्प्यारे प्रोफ़ेसर भी रैवें हैं …बता हो कुछ सुनना है तैने मारे बारे में ..

 

image

 

संगीत सा स्वरूप मारो ….पीछे जो हरियाली दिख रही है .उससे संगीता जी की फ़ोटो हरबल फ़ोटो घोषित की जाती है ..

image

 

हुंम्म्म ….जब कोई इंजिनियर ..डायस पर माईक हाथ में लेकर ब्लोग्गिंग शुरू करता है …तो सब कहते हैं कि देखो …लड्डू बोलता है । मगर बोलता तो लड्डू है …फ़िर पोस्ट क्या पेडा लिखता है ????

image

हें हें हें …जब बहुत दिन तक फ़ैमिली से दूर रह के सबका बीमा करवा करवा के सबको कल्पतरू दिखाए थे न तब ई थोडी सोचे थे कि ..वापसी पर अपने बाल का बीमा नहीं करवाने से ऐसा तगडा घाटा होगा …..शाकाल रस्तोगी जी ..जब बाल उगेंगे तो दोबारा से विवेक रस्तोगी बन जाएंगे ..

 

 image

देखिए जी इनका कहना है पाबला भोंदू है , मगर कंप्यूटर तेज है , हमें उलटा लगता है , हमें तो ये कम्पयूटर ही भोंदू लगता है …और आप तोंदू लगते हैं । और हां आप जो हमारे नीचे ये हरा बक्सा देख रहे हैं न ..वो ट्रैश नहीं है ओए ….ये तो earthing ले रखी है …तैनु विश्चास नईं ..ते मैंनु हाथ ला के वेख ..इन्नी जोर दा झटका लगूगा न पुत्तर …..

image

 

लो ये कौन बडी बात है ..पाबला जी ..आपको क्या लगता है कि पगडी सिर्फ़ आप ही लगाते हैं । ये देखिए ..हम हैं शेखावती रत्न …..। यार ई पोज चुनाव के लिए कैसा रहेगा तनिक बताईयो तो सही ??

 

image 

बस एक बार …बस एक बार …एक बार ये मैगजीन खत्म हो जाए फ़िर तो क्वचिन्दन्योअपि ..जैसे ही नाम वाले इत्ते ब्लोग बनाऊंगा कि और उस पर ऐसा ऐसा लिखूंगा …कि सबकी नाडी और सांस दोनों अटक जाएंगे । बस एक बार ..उफ़्फ़ ये लोकस …..

 

image

 

हुंह ..घर में , बाहर , स्टूडियो में कहीं भी मूंछों और चश्मों के साथ एक थ्रीडी डायमेंशन वाली फ़ोटो नहीं आई ….तब जाके कार की सीट पर बैठ कर खिंचवाई है ….देखिए गौर से धूप का इमेज इफ़्फ़ेक्ट चशमे और मूंछ पर ठीक आ रहा है न ….

 

image

क्या शर्मा जी , आप भी न इत्ती मेहनत करी ..हमें देखिए …हमने भी तो मूंछों और गोगल्स का इफ़्फ़ेक्ट लाया न ..पहले से खींची हुई फ़ोटो को ….मेज पर धर के लिटाया ….और खींच डाला खटैक …वाह उस्ताद वाह …हमें पी सी वैसे थोडी कहते हैं …आखिर पी सी वाला दिमाग पाया है …

image

उफ़्फ़ ये शची जो न कराए ..इस मुई के चक्कर में अलग ब्लोग बनाना पडा , और जाने कितनी बार , कित्ते कप कौफ़ी पी गई….सर्दियों से गर्मियां आ गईं अब तो लगता है इस कप में लस्सी भी पीनी पडेगी …इस शची ने कित्ता इंतज़ार कराया हुआ है सबको ………..

image

ऊं बांकी सबका फ़ोटो में ये लीगल एंगल नहीं है गुरू ..गौर से देखिए ..हमारी आंखें चश्में के भीतर से दुनिया तो अनवरत देखती रहती हैं ,आखिर धूप में ही बाल सफ़ेद नहीं किए हैं ……एक मिनट सर …धूप बारिश तो ठीक है ..पहले बाल तो दिखाईये …हां मिल गए …मैं अभी गिनकर टोटल बताता हूं कितने हैं ….वैसे मैंने सुना है कि ..जितना ज्यादा माल आता है उतना ज्यादा बाल जाता है ..सच बताया जाए सर …देखिए कसम से

image

अबे तुम्हें क्या लगता है एक एलियन , यूं सूट बूट पहन के स्मार्ट कार्ड नहीं लग सकता …..अबे भैया न सिर्फ़ लग सकता है ..बल्कि स्मार्ट कार्ड बन कर विल्स कार्ड भी ठेल सकता है , अरे भाई हमारा पुष्पक विमान कहां है ..चलते हैं टिप्पी मारने …

 

image

अओह आज तो सबको पता चल ही गया कि मैं अपनी सारी पोस्टें कलम ऊपर कर के लिखता हूं …तभी तो कल एक पहेली पूछी थी एक गधे को उलटा लटका दिया था हमने …फ़िर भी सबने पहचान लिया कि गधा है ….

image

देखिए जी हम मास्साब हैं , यार एक तो तुम लोग प्रायमरी को कभी सीरयसली नहीं लेते ..न ही प्रायमरी शिक्षा को न प्रायमरी मास्साब को …। अब क्या लें सीरीयसली ..जब मा स्साब ही निक्कर पहने हुए हैं …हां पढाई के बोझ से चश्मा जरूर लग गया है

image

मीना कुमारी समझने की भूल मत कर बैठना ..हां नहीं तो …हम ….हम हैं …बांकी सब पानी कम हैं …और फ़िर मीना कुमारी कौन सा गाना गा लेती थी ..चलो ये भी मान लिया कि वो गाना गा सकती थीं …मगर उनके पुत्तर से हमारे पुत्तर जैसी चित्रकारी करवा के दिखाते तब हम भी कहते ..वाह क्या अदा है ..?

image 

देखो भाई मैं ठहरा डागदर ..वो भी हरियाणे वाला ..ठेठ …इब ब्लोग्गिंग में मन्ने तो अपने भीतर जो मंथन होता लाग्या वा सब मैंने ला पट्कया है …इब तू जाने ते तेरी मौज …..ओर हां जे मेरे नाम में टी एस का मतलब जाणना होवे न ,.,.तो इंडिया गेट देखिए ..वा भी कोने से …नीचे ना बैठ के ..

 

image

पराया देश …मगर बंदा अपना ,,,नाम का ही राज है यो भाई ..कुछ भी राज न छुपा याके भीतर ..सब का सब ट्रांस्पेरेंट है जी । कभी छोटी छोटी बातें करे है तो कभी अंताक्षरी खेलने लागे है …जर्मनी जाने की जरूरत न है ..यां भी आते हैं ..मिल लेना गले …इत्ते बेसबर क्यों हो रिए हो भाया

 

image

गिरि माने जानते हो न बाबू ..पहाड …जाने केतन केतना दबा देते हैं एके पोस्ट के नीचे ई टेढका नज़र करके मुसकियाते हुए फ़ोटो ओईसे नहीं न खिंचाए हैं..बडका बडका को खींच डाले हैं जी

 

image

जिनके ऊपर साक्षात सरस्वती मां का आशीर्वाद हो ..उनका अपना नाम के आगे शास्री लगाने का जरूरत है का ..इनके लिए का कहा जाए …यही न कि ईशवर आपको शक्ति दे और हम सब पर स्नेह बनाए रखिएगा ..

image

सारा शहर हमें लायन के नाम से जानता है ..श्रीमती लायन (श्री अजित )गुप्ता ..हम जब माईक हाथ में लेते हैं न तो बैनरवा लोग अपने आप टांग देता है ..ई में डेट जानबूझ कर छुपा दिए हैं ताकि आप लोगों को ई नहीं पता चले कि फ़ोटो कितना पुराना है ….इससे फ़ोटो हर साल काम न आ सकता है ….बताईय भी कोई गुप्त बात है बताने वाला

 

image

ई बाबू साहेब तो गजबे आलसी हैं ,,कुल दो बरस के बाद तो फ़ूल के जगह पर इनका फ़ोटो दिखा कहीं कहीं अब पता नहीं कहां से तो ई मूर्तिया ले आए हैं , मुदा आलस देखिए कि अभीयो कौन उसका पूरा चित्र लगाए हैं ..जेतना आराम से खिंच गया खींच लिए आ डाल दिए ..अब खुदे ढूंढिए कि चित्र में किसका कान छूट गया है गिरिजेश जी का कि राव साहब का ..

image

और बामुलाहिजा ..,बाखबरदार , मिं हैंडसम , मि. लाल कच्छाधारी सांड , विद लाठी बल्लम , डेडली कौंबीनेशन के साथ ..प्रफ़ेसरी भी करते हैं …और कविता लिखते हैं तो ससुर पोस्ट तो पोस्ट ..उ तो टीशर्ट पर भी छपता है । हम फ़ौरन इनको कहलवाए हैं कि उ कविता पर अपना टीप का पहनने वाले के पाजामे पर देना है । फ़ोटो खिंचा के आ पता नहीं कहां गायब हैं …मिं बैचलर ..मगर जहां हैं ..महफ़ूज़ हैं

image 

हां अब जाके हम कह सकते हैं पूरी ….अरे अब आपकी फ़ोटो हुई है न पूरी ..इसलिए । बैकग्रांउड में ई वेधशाला देख कर पता लग गया कि आप जो ई दिन रात ज्योतिष को गति देती हैं न ऊ तो फ़िर स्वाभाविक ही है …

 

image

 

ओह इत्ते बरस के बाद जाके ..अब जाकर अज्ञेय वाली लुक आई है ..अब देखता हूं कौन कहता है कि मेरी साहित्यकर वाली लुक नहीं आती । वो तो ऐन टाईम पर साथ वाले घर में व्हाईट वाश ..अरे सफ़ेदी यार ..हो रही थी ..और सफ़ेदी करने वालों में से एक ..मकबूल फ़िदा हुसैन से कह कर ..दाढी में ..वो फ़िनिशिंग ..व्हाईट टच डलवाया है ….अब तो भैया …यही लुक रहेगा ..जो फ़ुकता है फ़ुकता रहे …

 

 

हें हें हें ..इब अगला एपिसोड तो देखोगे न भाया …या करूं बंद एलबम ..??????

बुधवार, 31 मार्च 2010

भाड में जाए ब्लोग्गिंग मैं छोड रहा हूं इसे ........अजय कुमार झा ....



भाड में जाए ब्लोग्गिंग मैं छोड रहा हूं ........कारण स्पष्ट है बिल्कुल ......





.........................




































क्या हुआ जी .............???????????

आज के दिन कुछ छोडने के लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता था ...आखिर मूर्ख दिवस यानि अप्रैल फ़ूल डे है भाई ..........और हां कसम है उसे जो आये और बिना टीपे जाए ...। चाहे गुस्सा ही सही ..............अप्रैल  फ़ूल .........मुबारक हो ।

ये निर्मल हास्य है .........इसे अन्यथा न लें .....यार जब मैंने नहीं लिया तो आप क्यों लें ....मुझे पता है बहुत मार पडने वाली है मगर क्या करूं .....आखिर अप्रैल फ़ूल भी तो मनाना है न ..........

सोमवार, 29 मार्च 2010

हिंदी ब्लोग्गिंग भी करवट बदल रही है , कुछ पोस्ट झलकियां …….

 

अब कोई कह के दिखाए कि हिंदी ब्लोग्गिंग में गंभीरता नहीं दिखती । पिछले कुछ दिनों में आई पोस्टों और उनपर हुई बहस ने बता और जता दिया है कि आने वाले समय में हिंदी ब्लोग्गिंग पर हो रही हलचल, विमर्श , बहस और उसका निष्कर्ष के बहुत बडे मायने होंगे । और इतना ही नहीं सबसे खुशी की बात तो ये है कि हिंदी ब्लोग्गिंग को विस्तार देने के लिए ..एक साथ ही बहुत सारे प्रयास शुरू किए जा रहे हैं । अभी ज्यादा कहना थोडी जल्दबाजी होगी मगर हमने विचार किया है कि भविष्य में एक ब्लोग्गर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा , जो बहुत सी तकनीकी बातों को साझा करने के लिए जाना जाएगा । खैर, अब आज की कुछ पोस्टों की झलकियां देखिए ….

 

Sunday, 28 March 2010

We all shit, we all pee but never talk about it - 2

बंबई में फिल्‍म रिपोर्टिंग करते हुए जब तक मैं खुद इस दिक्‍कत से नहीं गुजरी थी, मेरे जेहन में ये सवाल तक नहीं आया था। पब्लिक टॉयलेट यूज करने की कभी नौबत नहीं आई, इसलिए उस बारे में सोचा भी नहीं। लेकिन अब अपनी दोस्‍त लेडी डॉक्‍टर्स से लेकर अनजान लेडी डॉक्‍टर्स तक से मैं ये सवाल जरूर पूछती हूं कि औरतों के बाथरूम रोकने, दबाने या बाथरूम जाने की फजीहत से बचने के लिए पानी न पीने के क्‍या-क्‍या नतीजे हो सकते हैं? कौन-कौन सी बीमारियां उनके शरीर में अपना घर बनाती हैं और आपके पास ऐसे कितने केसेज आते हैं। मेरे पास कोई ठीक-ठीक आंकड़ा नहीं है कि लेकिन सभी लेडी डॉक्‍टर्स ने यह स्‍वीकारा किया कि औरतों में बहुत सी बीमारियों की वजह यही होती है। उन्‍हें कई इंफेक्‍शन हो जाते हैं और काफी हेल्‍थ संबंधी कॉम्‍प्‍लीकेशंस। कई औरतें प्रेग्‍नेंसी के समय भी अपनी शर्म और पब्लिक टॉयलेट्स की अनुपलब्‍धता की सीमाओं से नहीं निकल पातीं और अपने साथ-साथ बच्‍चे का भी नुकसान करती हैं। यूं नहीं कि ये रेअरली होता है। बहुत ज्‍यादा और बहुत बड़े पैमाने पर होता है। खासकर जब से औरतें घरों से बाहर निकलने लगी हैं, नौ‍करियां करने लगी हैं और खास तौर से ऐसे काम, जिसमें एक एयरकंडीशंड दफ्तर की कुर्सी नहीं है बैठने के लिए। जिसमें दिन भर इधर-उधर भटकते फिरना है।

 

Sunday, 28 March 2010

We all shit, we all pee but never talk about it - 2

बंबई में फिल्‍म रिपोर्टिंग करते हुए जब तक मैं खुद इस दिक्‍कत से नहीं गुजरी थी, मेरे जेहन में ये सवाल तक नहीं आया था। पब्लिक टॉयलेट यूज करने की कभी नौबत नहीं आई, इसलिए उस बारे में सोचा भी नहीं। लेकिन अब अपनी दोस्‍त लेडी डॉक्‍टर्स से लेकर अनजान लेडी डॉक्‍टर्स तक से मैं ये सवाल जरूर पूछती हूं कि औरतों के बाथरूम रोकने, दबाने या बाथरूम जाने की फजीहत से बचने के लिए पानी न पीने के क्‍या-क्‍या नतीजे हो सकते हैं? कौन-कौन सी बीमारियां उनके शरीर में अपना घर बनाती हैं और आपके पास ऐसे कितने केसेज आते हैं। मेरे पास कोई ठीक-ठीक आंकड़ा नहीं है कि लेकिन सभी लेडी डॉक्‍टर्स ने यह स्‍वीकारा किया कि औरतों में बहुत सी बीमारियों की वजह यही होती है। उन्‍हें कई इंफेक्‍शन हो जाते हैं और काफी हेल्‍थ संबंधी कॉम्‍प्‍लीकेशंस। कई औरतें प्रेग्‍नेंसी के समय भी अपनी शर्म और पब्लिक टॉयलेट्स की अनुपलब्‍धता की सीमाओं से नहीं निकल पातीं और अपने साथ-साथ बच्‍चे का भी नुकसान करती हैं। यूं नहीं कि ये रेअरली होता है। बहुत ज्‍यादा और बहुत बड़े पैमाने पर होता है। खासकर जब से औरतें घरों से बाहर निकलने लगी हैं, नौ‍करियां करने लगी हैं और खास तौर से ऐसे काम, जिसमें एक एयरकंडीशंड दफ्तर की कुर्सी नहीं है बैठने के लिए। जिसमें दिन भर इधर-उधर भटकते फिरना है।

पेपरवेट

क्रिकेट तमाशा बनकर रह गया है

प्रसून जोशी Monday March 29, 2010

पिछले दिनों मैंने आईपीएल के कुछ मैच देखे। क्रिकेट के इस नए फॉर्मैट में पिछले साल की तुलना में और अधिक ग्लैमर जुड़ा हुआ देखकर मैं हैरान था। सोचता हूं कि हम किसी भी चीज का कितना बाजारीकरण कर सकते हैं? गौर किया जाए तो इस खेल का अपना एक चरित्र है। जिस तरह हर इंसान का डीएनए उसके मूल स्वरूप की पहचान होता है, उसी तरह हर खेल का भी एक डीएनए होता है।
मेरी नजर में क्रिकेट इंसान के चरित्र को निर्मित करता है। व्यक्ति में धैर्य, रणनीति, एकाग्रता, सूझबूझ पैदा करता है और उसकी मानसिक सोच को प्रभावित करता है। मगर जिस तेजी से इस खेल में बदलाव हो रहा है, ऐसे में क्या इसका मूल स्वरूप बचा रह पाएगा? यह सवाल उठाना स्वाभाविक भी है और जरूरी भी।

गलत हाथों में फंसकर बर्बाद हुई जिंदगीimage

किरन बेदी Monday March 29, 2010

वह लड़की कोलकाता से दिल्ली आई तो थी पैसा कमाने, पर वक्त ने कुछ ऐसी करवट बदली कि वह गलत हाथों में फंसकर रह गई। पूर्व महिला आईपीएस अधिकारी किरन बेदी बता रही हैं उसकी की कहानी, उसी की जुबानी...

मेरा नाम मीरा है। मेरी उम्र 26 साल है और मैं प्राइमरी पास हूं। मैं कोलकाता की रहने वाली हूं। मेरी मां सरकारी नौकरी करती है। मेरा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। वह दिल्ली में रहती है और घरों में काम करने के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने वाला छोटा सा प्लेसमेंट ऑफिस चलाती है।

 

रविवार, २८ मार्च २०१०

परिकल्पना ब्लॉग उत्सव को प्रायोजक मिला

कहा जाता है कि यदि चाहत सबल हो तो लक्ष्य मुश्किल नहीं होता । जब मैंने परिकल्पना ब्लॉग उत्सव की उद्घोषणा की थी तब शायद मुझे भी यकीन नहीं था कि यह आयोजन अपने मुकाम को प्राप्त करेगा , क्योंकि यह धुंध में उगे लक्ष्य रुपी पेंड की मानिंद अस्पष्ट दिखाई दे रहा था । उस पेंड पर बैठी चिड़िया की आंख देखना तो दूर वह चिड़िया भी मुझे दिखाई नहीं दे रही थी । खैर मेल के माध्यम से प्राप्त आपके बहुमूल्य सुझाव और काफी संख्या में विभिन्न विषयों पर प्राप्त रचनाओं से मेरा मनोबल बढ़ा ....सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इस उत्सव के परिप्रेक्ष्य में कई वरिष्ठ सृजनकर्मियों की शुभकामनाएं भी प्राप्त हुई है ।

Sunday, 28 March 2010

..और इस बार फ्लाईट छूटी..(केरल यात्रा : संस्मरण -१)

लीजिये ,एक अल्पान्तराल के बाद फिर हाजिर हूँ .इस बीच विभागीय कार्य  से केरल यात्रा कर आया .सोचा था कि इस बार यात्रा की अपनी परेशानियों जिनसे अपुन का  चोली दामन का साथ है से ब्लागर मित्रों को बिलकुल भी क्लांत नही करूंगा .घर में तो "जहाँ जाईं गग्घोरानी तहां  पड़े  पत्थर पानी ' के कहावत को चरितार्थ करने वाला तनखैया घोषित हो ही चुका हूँ अब ब्लागजगत में भी अपनी यह लंठ इमेज रूढ़ करना खुद के फेवर में नही - किसी के साथ यात्रा आमंत्रण का  स्कोप भी खत्म !-कौन चलेगा हमारे साथ, जहाँ पग पग प्रयाग की कौन  कहें पग पग परेशानियां मानो स्वागताचार के लिए खडी हों .मगर मैं इसे दूसरे नजरिये से भी देखता हूँ -अपनी परेशानियों से अगले को कुछ सीख मिल जाए तो चलो परेशानियाँ भी सार्थक हो जाएँ .हाँ अगर अगला पहले से ही होशियार हो और मेरी तरह ही गोबर गणेश न हो तो बात दीगर है -मगर वो कहते हैं न कि दूसरो के अनुभव से बुद्धिमान   सीखते हैं और अपनों से मूर्खजन!

 

Monday, March 29, 2010

मन की तरंग

आज से कुछ दिनों तक अपनी पुरानी डायरी से चुनी रचनाएँ ब्लॉग पर रख रहा हूँ .
देखिये भाती हैं या नही

अंतर्ज्ञान
ज्ञान से दृष्टिकोण बदलतें हैं
अंतर्ज्ञान से दृष्टि ही बदलती है
......................
जागना
जागना हो तो जगत की हर चीज पर जागो
सोना है तो विचारों से भी सो जाओ

 

तेरे अहसास से        image

 

Posted on March 29, 2010 by वीर

 

जकड़ता है दर्द अंदर मुझे,
पिघलता हूँ तेरे अहसास से…

बरसों से जमी है नमी आँखों में,
सिमटता हूँ तेरे अहसास से…

थी ख़ामोशी की आदत बरसों से मुझे,
थोडा डरता हूँ तेरी आवाज़ से…

कहीं बेखुदी मेरी ना पी जाये तुझे,
मैं बिखर ना जाऊं तेरे अहसास से..

 

मेजर जोगेन्दर की शहादत पर...

Monday 29 March 2010

सुना था कि सुबह सूर्य की प्रथम किरण निकलने से ठीक पहले की बेला सबसे शुभ बेला होती है पूरे दिन की। बड़े-बुजुर्ग कहते हैं और शास्त्रों में भी लिखा है, तो शायद सही ही बात होगी। किंतु उस दिन...इस मनहूस बीस मार्च की सुबह की ये कथित शुभ-बेला उतनी शुभ नहीं थी और अब तो शायद ता-उम्र शुभ नहीं रही मेरे लिये। गहरी-से-गहरी नींद में डूबा हुआ मानव-शरीर हल्के शोर-शराबे या धमाके से जाग जाता है एकदम ही। किंतु बीस मार्च की सुबह की उस शुभ-बेला में हुआ एक धमाका सोये हुये जोगी को जगाने की बजाय एक चीर-निद्रा में सुला गया, कभी नहीं जगने के लिये। जोगी...जोगेन्द्र शेखावत...मेजर जोगेन्द्र शेखावत ।
अभी ही तो आया था वो इस सुलगती घाटी में पोस्टिंग पे। बस दो ही महीने तो हुये थे। ऊपर ऊँचे पहाड़ों पे जमी बर्फ की सफेद चादरों पर कुछ संदेहास्पद पद-चिह्न दिखे थे हैलीकाप्टर से। उन्हीं पद-चिह्नों की तहकीकात करने जोगी को भेजा गया था। सात घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद सुबह तीन बजे सुस्ताने और चंद देर की झपकी मारने हेतु लिया गया विश्राम, जोगी को हमेशा के लिये छीन ले गया हमसब से। हमारे प्रशिक्षण के दौरान ही हमें अपने हथियारों-आयुधों को अपने शरीर का ही एक अंग- एक महत्वपूर्ण अंग मान कर चलने की सिखलाई दी जाती है। राइफल तो अक्सर ही अर्धांगिनी की उपाधि पाती है। शरीर के अंग बने उन्हीं चंद आयुधों में से एक ग्रेनेड का फट जाना जोगी के लिये प्राण-घातक साबित हुआ।

 

Saturday, March 27, 2010   

विवाह संस्था को अवैध घोषित किया जाय या कम से कम इसे मान्यता तो न दी जाय

विवाह संस्था नारी शोषण का मूल है। अब स्थापित पुरुष प्रधान समाज ने यह एक ऐसा हथियार हजारो साल पहले ढूढ़ा जिसने मातृसत्तात्मक समाज को पितृसत्तात्मक बना दिया । बहुकाजी स्त्री को बर्बर शारीरिक बल के अधीन कर दिया गया और यौन शुचिता की बेड़ियों में उसके अस्तित्त्व को इस तरह कस दिया गया कि उसे निहायत प्राकृतिक विधानों पर भी आत्मघृणा होने लगी - मासिकधर्म । पुरुष स्वप्नदोष या वीर्यपात पर कभी लज्जित नहीं रहा या हुआ लेकिन नारी का रजोस्राव काल उसे अपवित्र और जाने क्या क्या बना गया। सबके मूल में कारण एक है - विवाह संस्था द्वारा नारी स्वतंत्रता का तिरोहण। यह पुरुष का 'मास्टर स्ट्रोक' था।  

 

Sunday, March 28, 2010

माता पिता का सम्मान करें

कभी कभी हम आक्रोश में आकर अपने माता या पिता को इस कदर बुरा भला कर देते हैं की उनके ह्रदय को बहुत आघात होता है | पर उस समय हम ये क्यूँ भूल जाते हैंकि ये वही माता पिता हैं जिन्होंने हमे इस काबिल बनाया की हम इस समाज में सर उठाकर चल सकें | हम ये क्यूँ भूल जाते हैं की ये वही माता पिता हैं जिन्होंने अपनी खुशियों का गला घोंट कर हमारी खुशियों को पूरा किया | एक मात या पिता अपने औलाद स ये उम्मीद कभी नहीं करते हैं की ये बड़ा होकर हमारी झोली भर देगा वो सिर्फ यही सोचते हैं की जिस औलाद का हमने बचपन में हाँथ पकड़कर चलना सिखाया है वो बुढ़ापे में हमारा हाँथ थमेगा | अतः आप सभी स यही अनुरोध है की गुस्से में आकर कभी भी अपने माता पिता को बुरा भला न कहे |

 

देश में एक पाठक्रम लागू करने के अभियान को जोर का झटका

29.3.10

देश में एक पाठक्रम लागू करने के मानव संसाधन विकास मंत्रालय व नेशनल करीकुलम फ्रेमवर्क (NCF-2005) के अभियान को जोर का झटका लगा है। राष्ट्रीय पाठक्रम के तहत पहले चरण में एनसीईआरटी ने विज्ञान, गणित और हिंदी की किताबें तैयार कीं लेकिन उसकी विषयवस्तु और भाषा को लेकर विवाद खड़ हो गया है। सरकार के सभी बदलाव पहले सीबीएसई स्कूलों में लागू होते हैं लेकिन इस बार मामला उलटा नजर आ रहा है। सीबीएसई स्कूलों ने एनसीईआरटी की नई किताबें पढ़ने से मना कर दिया है।

 

Monday, March 29, 2010

सवेरा ...

दूर क्षितिज में सूरज डूबा
साँझ की लाली बिखर गयी
रात ने आँचल मुख पर डाला
चाँद की टिकुली निखर गयी
ओस की बूँदें बनी हीरक-कणी
जब चन्द्र-किरण भी पसर गयी
तारे टीम-टीम मुस्काते नभ पर
जुगनू पूछे जुगनी किधर गयी ?

 

March 2010

आपके १८ वर्षीय बच्चे का आत्म विश्वास - सतीश सक्सेना

 

१८ वर्ष होने के अपने मायने हैं , वयस्क होते ही कानून से कुछ अधिकार अपने आप मिल जाते हैं ! इस उम्र तक आते आते बच्चों की अपेक्षाएं भी बढ़ी होती हैं  ! माँ बाप के उचित सहयोग से बच्चों में आत्मविश्वास और अपने बड़ों के प्रति आदर भावना विकसित होनी स्वाभाविक होती है !

 

रविवार, २८ मार्च २०१०

अल्पना के ग्रीटिंग्स की एक प्रदर्शनी-आर्ट गैलरी रायपुर मे-27मार्च से 31 मार्च तक

 

ललित शर्मा द्वारा निर्मित

सृजनशील हाथ सृजन कार्य मे निरंतर लगे रहते हैं, यह एक साधना है, इस साधना से नई कृतियों का जन्म होता है, जिसमें सृजनकर्ता की वर्षों की मेहनत लगी रहती है। जब उचित समय आता है तभी वह संसार के सामने आती हैं। आज एक ऐसी जुनुनी महिला सृजनकर्ता श्रीमति अल्पना देशपांडे जी से आपका परिचय कराते हैं, अल्पना जी जो हैंडमेड (हस्त निर्मि्त) ग्रीटिंग कार्ड के संग्रहण एवं निर्माण का दीवानगी की हद तक शौक है।

इनके संग्रह में अभी तक 12,345 के लगभग हस्त निर्मित ग्रीटिंग कार्ड हैं, जिसमें कुछ हजार इनके द्वारा निर्मित हैं, बाकी मित्रों द्वारा निर्मित हैं। अल्पना जी के ग्रीटिंग कार्डस में इतनी विभिन्नताएं हैं कि अगर हम उन्हे निर्माण सामग्री एवं उनकी विशेषताओं के आधार पर विभाजित करें तो कई हजार विभाग बन जाते हैं।

 

Sunday 28 March 2010

दुष्यंत और शंकुन्तला के बीच कौन सा संबंध था?

शकुन्तला के वचनों को सुनकर महाराज दुष्यंत ने कहा, “शकुन्तले! तुम क्षत्रिय कन्या हो। तुम्हारे सौन्दर्य को देख कर मैं अपना हृदय तुम्हें अर्पित कर चुका हूँ। यदि तुम्हें किसी प्रकार की आपत्ति न हो तो मैं तुमसे विवाह करना चाहता हूँ।” शकुन्तला भी महाराज दुष्यंत पर मोहित हो चुकी थी, अतः उसने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। दोनों नें गन्धर्व विवाह कर लिया। कुछ काल महाराज दुष्यंत ने शकुन्तला के साथ विहार करते हुये वन में ही व्यतीत किया। फिर एक दिन वे शकुन्तला से बोले, “प्रियतमे! मुझे अब अपना राजकार्य देखने के लिये हस्तिनापुर प्रस्थान करना होगा। महर्षि कण्व के तीर्थ यात्रा से लौट आने पर मैं तुम्हें यहाँ से विदा करा कर अपने राजभवन में ले जाउँगा।” इतना कहकर महाराज ने शकुन्तला को अपने प्रेम के प्रतीक के रूप में अपनी स्वर्ण मुद्रिका दी और हस्तिनापुर चले गये।

 

सोमवार, २९ मार्च २०१०

पत्र पत्रिकाओं के लिए ,ब्लोग पोस्टों पर आधारित मेरा साप्ताहिक स्तंभ "ब्लोग बातें" शुरू


पिछले काफ़ी समय से विचार करते करते आखिरकार आज जाकर हिंदी ब्लोग की पोस्टों पर आधारित और विभिन्न समाचार पत्रों के लिए मेरा नया कालम " ब्लोग बातें " शुरू हो ही गया । ये विचार तो काफ़ी पहले से मन में आ रहा था मगर हर बार कुछ अलग अलग कारणों से और कुछ अपने आलस्य के कारण योजना टलती जा रही थी । मगर अब जाकर ये सुनिश्चित हो ही गया है कि सोमवार के सोमवार मेरे द्वारा एक स्तंभ जो कि सप्ताह भर में किसी एक विषय या किसी एक खास मुद्दे के इर्दगिर्द लिखी गई पोस्टों का संकलन और विश्च्लेषण करता हुआ होगा । और बहुत जल्दी ही आपको उसकी छपी हुई प्रति ब्लोग औन प्रिंट पर देखने को मिलेगी । मेरा प्रयास ये होगा कि उन सभी ब्लोग्स को इसकी सूचना भी प्रेषित करूं ।

 

दैनिक जागरण में 'दुधवा लाईव'

image

सोमवार, २९ मार्च २०१०

बुढ़ापा     image

-- मनोज कुमार

देवी मां के दर्शन के लिए पहाड़ की ऊँची चढ़ाई चढ़ कर जाना होता था। सत्तर पार कर चुकी उस वृद्धा के मन में अपनी संतान की सफलता एवं जीवन की कुछेक अभिलाषा पूर्ण होने के कारण मां के दरबार में शीष झुकाने की इच्‍छा बलवती हुई और इस दुर्गम यात्रा पर जाने की उसने ठान ली। चिलचिलाती धूप और पहाड़ की चढ़ाई से क्षण भर को उसका संतुलन बिगड़ा और लाठी फिसल गई।

 

लधुकथा - नकली मुठभेड़          image

डी.आई.जी. सुधांशु अपने कक्ष में आज अकेले बैठे हैं। तभी डी.वाय.एस.पी. शर्मा ने उनके कमरे में प्रवेश किया। शर्माजी आज बहुत खुश थे। उनकी प्रसन्नता छिपाए नहीं छिप रही थी। वे उत्साह में भरकर डी.आई.जी को बता रहे थे कि सर! आज हमें बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। हमारी टीम ने दो आतंककारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं हमने उन्हें सारे सबूतों के साथ पकड़ा है।

 

बस जी आज के लिए इतना ही ………..उम्मीद है कि आपको ये पोस्टें पसंद आएंगी और मेरा प्रयास सफ़ल होगा …….

बुधवार, 24 मार्च 2010

आज चर्चा सांझ सकारे : लिंक्स हैं प्यारे प्यारे

 

 

हमें क्या पता था कि आपको हमरी कट पेस्ट भी गुड बेटर बेस्ट लगने लगेगी । आप सब न एक दम झूठे हैं जो कुछ भी धर दें आप कह देते हैं बढिया है । अब हमको तो लगेगा ही कि बढिया है …लिया जाए आज की चर्चा भी झेलिए …

 

 

फलों से डर लगता है!

image प्रभु की दया से हम सब लगभग सामान्य लोग हैं। किसी तरह की विकलांगता का अनुभव नहीं करते है। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि समाज का एक बहुत बडा तबका जो पूर्ण रूप से सामान्य नहीं है उनकी बडी उपेक्षा होती है। मैं ने इस बात को पिछले तीन महीनों में अच्छी तरह महसूस किया है।

तीन महीने पहले डाक्टर बेटे ने पहचान लिया कि मुझ में डायबटीज के लक्षण दिखने लगे हैं। बस आननफानन में जांच करवाई और और तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिये। फिलहाल मैं ने सीमा को हल्के से पार किया है लेकिन उसका कहना है कि अब यहीं बने रहने के लिये फलमिठाई, मीठी चाय, ठंडे पेय आदि को एकदम तिलांजली देना जरूरी है। मैं एक अनुशासित व्यक्ति हूं अत: सब कुछ मान लिया। लेकिन अब परेशानी यह है कि किसी के घर जाओ तो न तो चाय पी सकते हैं न मिठाई खा सकते है। सेवचिवडा खाकर कब तक आदमी जी सकता है।

 

गदहा जी कहिन (व्यंग)

image

हाय रे ये बैरी मन ना जाने क्या क्या विचार देते रहता है , अब देखिये ना कल मेरे मन में एक विचार आया की क्यूँ ना किसी का साक्षात्कार लिया जाये …. एक सुबह जो घर से निकला तो शाम होने को आई, लेकिन कोई ऐसा नहीं मिला जो मुझे साक्षात्कार देने को तैयार हो | अचानक मेरा ध्यान सड़क की दूसरी तरफ आराम फरमा रहे गदहा जी पर गया | मेरे अन्दर से आवाज़ आई की क्यूँ ना आज गदहा जी का ही साक्षात्कार लिया जाये? आखिर एक गदहा का साक्षात्कार एक गदहा ही ले सकता है , इस विचार से ओत-प्रोत मन ही मन अपनी ही प्रशंसा करता हुआ गदगद हो गदहा जी के पास पहुंचा |

धुल धूसरित गदहा जी आराम फरमाने के मूड में थे ,अत: उन्होंने मेरी तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया | लेकिन मैं भी ठहरा एक पत्रकार, गदहा जी को साष्टांग प्रणाम किया (आगे से ही , क्यूंकि पीछे से साष्टांग करना…. कहा जाता है की इनकी दुलत्ती मे इन्द्र के वज्र का सा प्रहार देखा जा सकता है..अब ..आप समझ ही सकते है.) और अपने आने का प्रयोजन बताया | गदहा जी बहुत खुश हुए .. अपने चार बड़े बड़े दांत दिखा कर उन्होंने मेरा स्वागत किया और मेरे प्रश्नों का उत्तर देने को तैयार हो गये | आईये.. गदहा जी से मेरे लिए गये साक्षात्कार से आप भी रु -ब- रु होकर मुझे अनुगृहित करे | हाँ एक बात और…. इस साक्षात्कार के दौरान गदहा जी कई बार अत्यधिक उत्साह में ढेचु ढेचु भी करने लगते थे, अत: उनकी इन बातों को मैंने साक्षात्कार में शामिल नहीं किया है |

 

 

ऐसा क्यों कि हमारे डॉक्टर देश छोड़ विदेश की ओर मूंह मोड़ रहे हैं---image

भारत में करीब ३०० ऍम सी आई द्वारा स्वीकृति प्राप्त मेडिकल कॉलिज हैं , जिनमे से करीब ३५००० छात्र प्रति वर्ष मेडिकल डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बनते हैं। हालाँकि डॉक्टरों की संख्या वांछित डॉक्टर पोपुलेशन रेशो के हिसाब से काफी कम है। फिर भी प्रति वर्ष पास होने वाले डॉक्टरों में से लगभग २०-२५ % अंततय: देश छोड़कर विकसित देशों की ओर कूच कर जाते हैं, एक सुनहरे भविष्य की कामना में ।

image

 

 

 

Wednesday 24 March 2010

500 वाँ आलेख, 50000 चटके और बेटी का जन्मदिनimage

28 अक्टूबर 2007 को जब तीसरा खंबा का पहला आलेख लिखा गया था तब सोचा भी न था कि ये तकरीबन ढाई वर्ष का समय यूँ ही निकल जाएगा। बस एक लक्ष्य था सामने कि मुझे देश को न्याय व्यवस्था की जरूरत और न्याय प्रणाली की जरूरतों के बारे में लिखना है। लोगों को बताना है कि  हम जिस न्याय प्रणाली पर गर्व करते हैं। उस की शासन को कोई परवाह नहीं है। वास्तव में वह इसे मजबूरी समझता है। इस बिंदु से आरंभ करने के उपरांत तीसरा खंबा बहुत सोपानों से गुजरा।

 

Wednesday, March 24, 2010image

कुछ बुलबुले....

कुछ बुलबुले

कुछ बुलबुले देख कर

ख़ुश हो जाती हैं
ज़िन्दगानियाँ

भूल जाते हैं कि
जब ये फूटेंगे तो
क्या होगा !

हाथ रिक्त

आसमाँ रिक्त 

रिक्त सा जहाँ होगा

 

 

Wednesday, March 24, 2010image

कामयाब होना है, घर की चीज़ों की बात सुनिए...खुशदीप 

हर घर कुछ न कुछ कहता है...नेरोलक पेंटस का ये एड आपने कभी न कभी ज़रूर देखा होगा...मैं कहता हूं घर क्या, घर का हर कमरा, कमरे की हर चीज़ भी आप से कुछ न कुछ कहती है...यहां तक कि सफलता का मंत्र भी बताती हैं...यकीन नहीं हो रहा न...तो लीजिए, खुद ही पढ़िए कमरे की हर चीज़ आपसे कैसे मुखातिब है....

 

Wednesday, 24 March 2010

लघुकथा------------------------>>>दीपक 'मशाल' 

पूजा के लिए सुबह मुँहअँधेरे उठ गया था वो, धरती पर पाँव रखने से पहले दोनों हाथों की हथेलियों के दर्शन कर प्रातःस्मरण मंत्र गाया 'कराग्रे बसते लक्ष्मी.. कर मध्ये सरस्वती, कर मूले तु.....'. पिछली रात देर से काम से घर लौटे पड़ोसी को बेवजह जगा दिया अनजाने में.
जनेऊ को कान में अटका सपरा-खोरा(नहाया-धोया), बाग़ से कुछ फूल, कुछ कलियाँ तोड़ लाया, अटारी पर से बच्चों से छुपा के रखे पेड़े निकाले और धूप, चन्दन, अगरबत्ती, अक्षत और जल के लोटे से सजी थाली ले मंदिर निकल गया. रस्ते में एक हड्डियों के ढाँचे जैसे खजैले कुत्ते को हाथ में लिए डंडे से मार के भगा दिया.
ख़ुशी-ख़ुशी मंदिर पहुँच विधिवत पूजा अर्चना की और लौटते समय एक भिखारी के बढ़े हाथ को अनदेखा कर प्रसाद बचा कर घर ले आया. मन फिर भी शांत ना था...
शाम को एक ज्योतिषी जी के पास जाकर दुविधा बताई और हाथ की हथेली उसके सामने बिछा दी. ज्योतिषी का कहना था- ''आजकल तुम पर शनि की छाया है इसलिए की गई कोई पूजा नहीं लग रही.. मन अशांत होने का यही कारण है. अगले शनिवार को घर पर एक छोटा सा यज्ञ रख लो मैं पूरा करा दूंगा.''
'अशांत मन' की शांति के लिए उसने चुपचाप सहमती में सर हिला दिया.
दीपक 'मशाल'

 

“उत्तराखण्ड का प्रवेश-द्वार” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री “मयंक”)

Wednesday, 24 March 2010

बरेली से पिथौरागढ़ राष्ट्रीय-राजमार्ग पर

विगत दो वर्षों से मुँह चिढ़ाता

उत्तराखण्ड का प्रवेश-द्वार

uttarakhand - Copy

बरेली के रास्ते कभी आप उत्तराखण्ड पधारें तो-

उत्तर-प्रदेश के मझोला कस्बे से थोड़ा सा आगे निकलने पर उत्तराखण्ड की सीमा में प्रवेश करते ही यह खण्ड-खण्ड प्रवेश द्वार आपका स्वागत करता हुआ मिलेगा!

ऐसा नही है कि मण्डी समिति के के पास इस बोर्ड को ठीक कराने के लिये धन नही है!

किन्तु मुख्य बात तो यह है कि भिखारियों के घर यदि बाहर से सुन्दर होंगे तो उन्हें भिक्षा कौन देगा?

 

बनारस की सुबह

विनोद वर्मा विनोद वर्मा | मंगलवार, 23 मार्च 2010, 14:43 IST

सुबहे बनारस यानी बनारस की सुबह.

सुबह पाँच बजे बनारस की सड़कों पर लगता है कि सारे रास्ते सिर्फ़ घाट की ओर जाते हैं, चाहे वह दशाश्वमेध घाट हो या फिर अस्सी घाट.

देश-दुनिया से आए लोगों के झुंड घाटों की ओर जाते दिख जाते हैं. रिक्शे पर, ऑटो रिक्शा पर और ज़्यादातर पैदल.

दुकानें सुबह होने से पहले ही सज जाती हैं. फूल की, नारियल-प्रसाद की और चाय की.

भीख माँगने वाले भी घाट की सीढ़ियों पर जम जाते हैं

 

मंगलवार, २३ मार्च २०१०

कानून से इतर.......
प्रस्तुतकर्ता प्रज्ञा पर १०:२७ AM

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवाहपूर्व सेक्स या लिव इन रिलेशनशिप अपराध नहीं और दो वयस्कों के बीच संबंध को रोकने के लिए किसी कानून की व्यवस्था नहीं... मैं भी ये मानती हूं कि सेक्सुअल रिलेशन कंपलीटली किसी का निजी मामला होता है.. लेकिन इसके व्यावहारिक पक्ष से मैं सहमत नहीं हूं... और आगाह करना चाहूंगी ऐसे जोड़ों को जो विवाह पूर्व ऐसे संबंधों में हैं या संबंधों में जाना चाहते हैं...
इसकी कई वजहें हैं... अगर दोनों लोग प्रैक्टिकल हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर साथ रहने के दौरान कोई भी एक पार्टनर संबंधों को लेकर सीरियस हो गया और किन्हीं वजहों से ये संबंध टूट गया तो जो व्यक्ति सीरियस है उसकी ज़िंदगी तो बर्बाद हुई समझो...

 

घर को जाता हूँ

Posted on March 24, 2010 by वीर image

घर को जाता हूँ…

बहुत कुछ बिखरा है वहाँ,
टुकड़े हैं मेरे कुछ फर्श पर|

दीवारों पर धबे हैं मेरे झूट के|
फीका पड़ गया हैं इनका रंग… इन्हें धोना है |
घर को जाता हूँ…

 

Wednesday, March 24, 2010image

haiku-rang

हूक हिय की

बरबस छलकी

भीगी दुनिया

 

नक्सलवादी आंदोलन के संस्थापक कानू सान्याल नही रहे image

प्रस्तुतकर्ता HARI SHARMA on Tuesday, March 23, 2010

आज के समाचर पत्रो की छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण  खबर है कि नक्सल आन्दोलन के जनक और सच कहे तो स्वतन्त्र भारत के सबसे सन्घर्षशील व्यक्तित्व कानू सान्याल नही रहे.उनका शव हाथीघीसा स्थित उनके घर में रस्सी से लटका हुआ पाया गया. पुलिस मान कर चल रही है कि पिछले कुछ समय से विभिन्न बीमारियों से परेशान कानू सान्याल ने आत्महत्या की है  यह सोचकर तो दिमाग का दिवाला निकल गया कि इस महा नायक ने आत्म हत्या की. मुझे यकीन नही होता

 

Wednesday 24 March 2010

चहबच्ची......इसराफील........और मैं ..............सतीश पंचम

चहबच्ची
वो चहबच्ची अब कहां से खोद लाउं
छिपाये जिसमें थे दिन अमनों- सूकून के
अब तो वह जमीन भी बंट चुकी है
नपी है चहबच्ची भी जमकर जरीब से

 

धुलियाये लैंडस्‍केप में..

2 कमेंट - लजाइये नहीं, टिपियाइये

जाने कैसी आवारा गोधुलि बेला है, खुले उजाड़ मैदान के एक छोर टहलते हुए लगता है मानो ग़लत पते पर आ गए हों. जैसे मैदानी नाटकीय फैलाव के किसी कोने रेज़्ड प्‍लेटफ़ॉर्म पर कोई तेलुगू बाई का राजस्‍थानी नाच हो सकता था, या प्रतापगढ़ की किसी बिसराई नौटंकी का रिपीट शो, मगर सन्‍नाटों की अधबनी कविता पसरी हुई है, इमैजिन्‍ड अतीत का मेला उखड़कर मानो हार्डकोर फ्यूचर के एक रंगहीन कैनवास में डिसॉल्‍व हो गया है. इट कुड हैव बीन द लास्‍ट पिक्‍चर शो इन द वाइल्‍डरनेस, बट इट इज़ नॉट..

 

बुधवार, २४ मार्च २०१०

राम के अनुरागी.. (रामनवमी)

राम के अनुरागी.. (रामनवमी)

राम मेरे मन में बसनेवाले है..
मेरे हर रोम में राम समाये है..
मेरे जीवन सहारे राम है..
मेरे दर्पण और अर्चन राम है..
मेरी जिह्वा भी 'राम' नाम ही रटती है..
अनुलोम-विलोम होनेवाली साँसें भी राम है..
मेरे शक्ति और स्मरण राम है..
मेरी भक्ति और भरोसा राम है...
मेरा हर कर्म राममय है..
दीवाने है राम नाम के..
सुख-दुःख नहीं रहा अब तो..
हरख-शोक भी नहीं है..
राममय हो गया है सबकुछ..
उपवन बन गए है राम के..
नहीं रहा अब क्रोध किंचित मात्र..
हर लिया है सबकुछ राम नाम ने..
राम ने मुक्त कर दिया संसार से..
सार्थक हो गया जनम..
निर्मल हो गए निर्गुण को पाकर..
कैसे कहे महिमा राम नाम की..
अनंत है परमानन्द की गुणगाथा..
कैसे कहे अनुभव राम नाम का..
एक बार राम नाम प्रयोग कर देखें,
खुद-ब-खुद परिचित हो जायेंगे...
राम नाम है अति मंगलकारी..
'जय श्री राम'
*

प्रस्तुतकर्ता **ANANYA**

image

अदालती फ़ैसलों के निहितार्थ : लिव इन रिलेशनशिप , बलात्कार आदि के परिप्रेक्ष्य में


मैंने बहुत बार अनुभव किया है कि जब समाचार पत्रों में किसी अदालती फ़ैसले का समाचार छपता है तो आम जन में उसको लेकर बहुत तरह के विमर्श , तर्क वितर्क और बहस होती हैं जो कि स्वस्थ समाज के लिए अनिवार्य भी है और अपेक्षित भी । मगर इन सबके बीच एक बात जो बार बार कौंधती है वो ये कि अक्सर इन अदालती फ़ैसलों के जो निहातार्थ निकाले जाते हैं , जो कि जाहिर है समाचार के ऊपर ही आधारित होते हैं क्या सचमुच ही वो ऐसे होते हैं जैसे कि अदालत का मतंव्य होता है । शायद बहुत बार ऐसा नहीं होता है ।

 

आज डॉ अनुराग का जनमदिन है

>> बुधवार, २४ मार्च २०१०


आज, 24 मार्च को दिल की बात वाले डॉ अनुराग का जनमदिन है। इनका ईमेल पता anuragarya@yahoo.com है।

 

मंगलवार, २३ मार्च २०१० image

कबीर, जिन्हें एक साथ ही अग्नि और धरती में लीन होना पडा. .

कबीर के समय में काशी विद्या और धर्म साधना का सबसे बड़ा केन्द्र तो था ही, वस्त्र व्यवसायियों, वस्त्र कर्मियों, जुलाहों का भी सबसे बड़ा कर्म क्षेत्र था। देश के चारों ओर से लोग वहां आते रहते थे और उनके अनुरोध पर कबीर को भी दूर-दूर तक जाना पड़ता था।

 

23.3.10

एक ब्लागर की वसीयत ब्लागरो के नाम ....image

सुना है की अपने वकील बिहारी बाबू कहिन अजय झा जी ब्लागरों की वसीयत बनाने में जुटे हैं तो मैंने भी सोचा की जीते जी वकील बाबू जी से क्यों न अपनी वसीयत तैयार करवा ली जाए ताकि मरने के बाद मन में कोई ख़ुलूस न जाए की जीते जी अपनी ब्लागरी की वसीयत तैयार नहीं करवा सका . वसीयत बनने के बाद कम से कम आत्मशांति तो रहेगी . फिर दिमाग ने जोर मारा की बिहारी बाबू क्यों अपनी मर्जी से वसीयत तैयार करेंगे जब हम उन्हें लिखवायेंगे तबई न वसीयत लिखी जावेगी . मरने के पहले मै वकील बाबू से जो अपनी वसीयत लिखवाना चाहता हूँ उसका प्रारूप निम्नानुसार यह है -

 

ई महेन्द्र भाई सब ठो पोल खोल के रख दिए ..उनका वसीयत तो आप उनके ब्लोग पर पढिए ..मुदा बकिया सबका वसीयत …सीजनल वसीयत …जल्दी ही पढवाएंगे  आपको ………राम राम 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...