समर्थक

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

आईये कि आपको दिल वालों की दिल्ली बुला रही है ........ ब्लॉग महाकुंभ ३० अप्रैल २०११





   







हिंदी ब्लॉगर मिलन के लिए अब एक कुंभ स्थल का शक्ल ले चुकी राजधानी दिल्ली ने एक बार फ़िर से तैयारी कर ली है एक मिलन , नहीं नहीं महामिलन की । जैसा कि सभी हिंदी ब्लॉगर मित्र जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से हिंदी ब्लॉग लेखन , ब्लॉग पोस्टों , और हिंदी ब्लॉगर्स पर ब्लॉगर श्री रविंद्र प्रभात जी अपनी पैनी नज़र बनाए हुए हैं । वे विगत वर्षों में न सिर्फ़ हिंदी ब्लॉगिंग का वृहद विश्लेषण करते रहे हैं बल्कि पिछले वर्ष परिकल्पना महोत्सव का आयोजन अंतर्जाल पर करके उन्होंने जैसे पूरे ब्लॉगजगत को एक सूत्र में बांध दिया । अब एक नई परंपरा को स्थापित करते हुए और एक एतिहासिक पहल करते हुए परिकल्पना महोत्सव में भाग लेने वाले सभी ब्लॉगर बंधुओं के साथ ही अन्य बहुत सी ब्लॉग प्रतिभाओं को कल यानि शनिवार ३० अप्रैल ,२०११ को , नई दिल्ली के आई टी ओ चौराहे के पास स्थित हिंदी भवन में आयोजित किए जाने वाले एक भव्य समारोह में सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । श्री रविंद्र प्रभात जी के साथ ही नुक्कड डॉट कॉम के संचालक एवं हिंदी ब्लॉगिंग की नेटवर्क रीढ कहे जाने माने जाने वाले श्री अविनाश वाचस्पति जी ने भी हिंदी साहित्य सदन के साथ मिलकर ब्लॉग प्रतिभाओं को सम्मानित करने की योजना बनाई है । इन सम्मानों की सूचना एवं सम्मानित ब्लॉगरों की सूची यहां देखी जा सकती है ।


इस समारोह में न सिर्फ़ हिंदी ब्लॉगर्स को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम है बल्कि हिंदी ब्लॉगिंग पर लिखी एवं संपादित की गई दो पुस्तकों का लोकार्पण , न्यू मीडिया के विभिन्न आयामों पर संगोष्ठी , कई साहित्यिक पत्र पत्रिकाओं एवं हिंदी साहित्य के पुस्तकों के लोकार्पण की भी योजना है ।


 

 



सबसे खुशी की बात ये है कि इस कार्यक्रम में शिरकत के लिए न सिर्द देश भर से बल्कि , बहुत सारे मित्र साथी विदेश तक से आने की सहमित जता चुके हैं । और इस पोस्ट के लिखे जाने तक बहुत सारे मित्र ब्लॉगर्स दिल्ली पहुंच चुके हैं और बहुत अपनी यात्रा शुरू कर चुके हैं । छत्तीसगढ से तो हिंदी ब्लॉगर्स का एक पूरा प्रतिनिधिमंडल ही इस ब्लॉग महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाने आ रहा है । तो आप सभी जो भी हिंदी अंतर्जाल से जुडे हुए हैं , हिंदी लेखन पठन से स्नेह रखते हैं , आप सब भी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं । आईये दिल्ली , दिल्ली के दिलवाले और हिंदी के तमाम सेवक आपका स्वागत करते हैं ...हम बाहें फ़ैलाए आपसे मिलने को आतुर हैं इस उम्मीद में कि जीवन में कम से कम एक बार गले मिलने के इस अवसर को न तो आप गंवाना चाहेंगे न ही हम

13 टिप्पणियाँ:

honesty project democracy ने कहा…

हम तो आ रहें हैं लेकिन आप आ रहें हैं की नहीं वो भी कितने बजे...क्योकि मेजबानी तो आप हम जैसे दिल्ली के ब्लोगरों को ही संभालना है...दिल्ली के बाहर से आ रहे किसी ब्लोगर को अगर किसी प्रकार के सहायता की आवश्यकता हो तो मुझे इस 09810752301 पर फोन करें...दिल्ली के सभी ब्लोगरों से आग्रह है की दिल्ली के बाहर से आ रहे ब्लोगरों की सेवा व सहायता के लिए अपना हर वक्त काम करने वाला मोब.नंबर यहाँ उपलब्ध कराएँ...

PADMSINGH ने कहा…

badhaaiyan aur shubh kaamnaayen

ज़ाकिर अली ‘रजनीश’ ने कहा…

Sachmuch mahakumbh hi kahenge ise.

............
ब्लॉ ग समीक्षा की 12वीं कड़ी।
अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं का अपमान!

कुमार राधारमण ने कहा…

आ रहा हूं। पुनर्स्मरण हेतु आभार।

भारतीय नागरिक - Indian Citizen ने कहा…

काश कल मैं आ पाता... सबको और अपने आपको भी बधाई...

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

शुभकामनायें।

हल्ला बोल ने कहा…

समय मिले तो इस ब्लॉग को देखकर अपने विचार अवश्य दे
देशभक्त हिन्दू ब्लोगरो का पहला साझा मंच - हल्ला बोल

राज भाटिय़ा ने कहा…

अरे हम इस महा मिलन मे तो नही पहुच पायेगे, लेकिन अगले रोहतक मिलन मे जरुर फ़िर से मिलेगे, इस साल के अंत तक, मेरी शुभकामनऎ इस महा मिलन के लिये

GirishMukul ने कहा…

बहुतै धांसूं लिखिन झा बाबू

Mired Mirage ने कहा…

बहुत शुभकामनाएँ .
घुघूती बासूती

Pradeep ने कहा…

अजय जी
जानकारी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

एम सिंह ने कहा…

शादी की वर्षगांठ पर बधाई

आपका स्वागत है.
दुनाली चलने की ख्वाहिश...
तीखा तड़का कौन किसका नेता?

ZEAL ने कहा…

आप बुलाएं और हम न आयें ....ऐसे तो हालात नहीं...

एक टिप्पणी भेजें

पढ़ लिए न..अब टीपीए....मुदा एगो बात का ध्यान रखियेगा..किसी के प्रति गुस्सा मत निकालिएगा..अरे हमरे लिए नहीं..हमपे हैं .....तो निकालिए न...और दूसरों के लिए.....मगर जानते हैं ..जो काम मीठे बोल और भाषा करते हैं ...कोई और भाषा नहीं कर पाती..आजमा के देखिये..

इन्हें भी देखें

Related Posts with Thumbnails

ये आपका पता



इतना लोग पढ़े हैं